मोदी शाह की जोड़ी ने अप्रत्यक्ष रूप से लोकतंत्र के चारों स्तम्भों पर कब्जा जमा लिया है – कोंग्रेस!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

वर्तमान में केन्द्र की सरकार मे जुगलबंदी कर रहे मोदी शाह की जोड़ी लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर अप्रत्यक्ष रूप से कब्जा जमा कर भारतीय संप्रभुता और एकता को खंडित करने की नाकाम कोशिश कर रही है। आज भारत के सभी गलियारों में दहसत मची हुई है । लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। चारों तरफ लोग त्राहिमाम हैं। भ्रष्टाचार, अपराध, गरीबी और बेरोज़गारी से लोग जुझ रहे हैं वहीं बेतहाशा कमरतोड़ महंगाई से आम जनता परेशान हो रही है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कमर कस चुकी है अब हमलोग सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे परिणाम चाहे जो हो। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के पछ में मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध मार्च कर रहे जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अपने कार्यालय से दर्जनों कांग्रेसियों के साथ सड़क पर झंडे के साथ नारा लगाते हुए अरवल मोड़ पर आकर नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया ।विरोध मार्च में शामिल सभी कांग्रेसियों ने मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए अरवल मोड़ पर शामिल हुए लोगों में उपेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार “प्रियदर्शी”, राकेश शर्मा, बिरेन्द्र कुमार, धनंजय सिंह, नगरध्यक्ष सरवर सलीम, विमलेश शर्मा, रामाधार शर्मा, हेमन्त कुमार, कमलेश कुशवाहा, नवीन मिश्रा, महताब आलम, सोहैल अख्तर एवं राजीव मिश्रा सहित दर्जनों लोग थें।

Join us on:

Leave a Comment