कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
शुक्रवार को जिला नियोजनालय,कैमूर(भभुआ) के तत्वाधान में मोहनिया प्रखंड में रोजगार कैम्प का आयोजन किया गया। मोहनिया प्रखंड अंतर्गत रोजगार कैंप का आयोजन शुक्रवार को मोहनिया कौशल विकास केंद्र यानी बीएसडीसी प्रखंड प्रांगण मोहनिया में किया गया। इस जॉब कैम्प में जिफोरएस मिलननुम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के द्वारा सिक्यूरिटी के क्षेत्र में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 267 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें से कुल 205 युवाओं को अंतिम रूप से चयनित किया गया।
बता दें कि आवेदक प्रति माह रुपए 14000-22000 प्राप्त करेंगे। साथ ही पीएफ, इएसआईसी एवं अन्य सुविधाएं मिलेगी। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कोलकाता,नोएडा,गुरुग्राम, गाजियाबाद,भुवनेश्वर एवं हैदराबाद में तैनाती दी जाएगी।




