4 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष जाप का एक दिवसीय धरना

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


जहानाबाद में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 4 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। आयोजित इस धरने पर बैठे जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार लगातार आम जनता से किए गए वादा पूरा करने में विफल साबित हुई है। जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नियम में बदलाव किये जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। साथ ही स्थानीय चार सूत्री मांगों में पटना गया रेलखंड से गुजरने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का जहानाबाद में ठहराव, अरवल मोड़ स्थित रेलवे अंडरपास पर ओवरफ्लाई का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो आने वाले दिनों में मांगों को लेकर आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा
Byte – संजय यादव,जाप जिलाध्यक्ष, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment