रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना
राजधानी पटना में राजद के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी का 27 वां स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे और अपने ठेठ गंवई अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को चेताया उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हम सभी एकजुटता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंक देंगे उन्होंने कहा कि बीते दिनों 17 पार्टियों की विपक्षी एकता की बैठक बिहार में हुई जिससे भाजपा घबराई हुई है इसीलिए केंद्रीय एजेंसियों को विपक्षी दलों के पीछे लगा दी है एसएम उन्होंने चेतावनी दी कि जब आपकी सत्ता चली जाएगी तब क्या होगा और उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री और भाजपा को कड़ी चेतावनी दी साथ ही अपने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का निर्देश दिया और कहा कि आने वाले चुनाव में सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ना है ताकि अगला लोकसभा का चुनाव होना है उसमे हर हाल में जीत हासिल करनी है भाजपा को परास्त करना है इस मौके पर लालू प्रसाद के अलावा पार्टी के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे
वाइट लालू प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो की




