रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली। हाजीपुर के पासवान चौक स्थित सर्किट हाउस के समीप पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान की 77 वें जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुत्र चिराग़ पासवान ने अपनी मां रीना पासवान बहन समेत अन्य परिजनों के साथ माल्यार्पण किया है। इस दौरान चिराग़ ने अपनी आंसु को भी नही रोक सका।
इस दौरान चिराग पासवान अपने पिता और नेता रामविलास की आदमकद प्रतिमा का अनावरण माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित किया है। चिराग ने कहा की बिहार को विकसित किये बिना चैन से नहीं बैठूंगा अपने नेता व के अधूरे सपनों को पूरा करने से रोकने के लिए बड़ी शक्तियां एकजुट होकर मेरी राजनीतिक हत्या का प्रयास कर रही है चिराग को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मैं डरूंगा नहीं जितनी ताकत आजमानी है आजमा लें
चिराग़ पासवान ने कहा कि बिहार और बिहारियों के लिए नेता के विचार अधूरे सपनों को पूरा करने और उनके सिद्धांतों के लिए मेहनत कर रहा हूं बिहार को विकसित राज्य बनने तक चैन से नहीं बैठूंगा।चिराग पासवान ने हाजीपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है उन्होने कहा की हाजीपुर मेरे पिताजी का सब कुछ रहा है पिता का वजूद का हिस्सा रहा है हाजीपुर वैसे में हमारा तो दायित्व बनता है। मै हाजीपुर को छोड़ नही सकता हूँ। उन्होंने कहा एक वीडियो पिता जी का सुबह में देखा था जिसमें मेरे पिता रामविलास पासवान जी कहते दिख रहे थे कि मैं भी चाहता हूं कि मेरा बेटा चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि घर का बेटा आगे बढ़ता है वैसे में कौन चाहता है घर का बेटा बाहर से चुनाव लड़े।




