महागठबंधन सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार बेलगाम- भाजपा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहानाबाद प्रेस वार्ता किया गया बिहार में बढ़ते अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रेस वार्ता की गई प्रेस को संबोधित करते हुए डा० प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि 2014 में नीतीश कुमार ने जिस पुल का शिलान्यास किए थे उस समय मुख्यमंत्री जी पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे और वह 600 करोड़ में बनने वाला खगड़िया – अगवानी- सुल्तानगंज पुल का बजट समय बढ़ते बढ़ते 1717 करोड़ का हो गया इस पुल पर 2 महीने बाद ही आगमन शुरू होने वाला था लेकिन 30 अप्रैल को तेज बारिश और हवा की वजह से सुल्तानगंज पुल के दो पिलर गिर गए उस समय भी इसके कंस्ट्रक्शन वर्क पर सवाल उठे थे लेकिन इसे बनाने वाले कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की बजाय पुल का काम पूरा करने के लिए वक्त दे दिया गया इसमें भ्रष्टाचार की बू आती है बिहार में नियोजित शिक्षकों की संख्या भी 4लाख10हजार है अभी वर्तमान में 1 लाख 70हजार पदों पर बहाली निकाली गई है और इस बहाली में पूरे देश के लोग भाग ले सकते हैं 2020 के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा सरकारी नौकरियों का था कोरोनावायरस की परिस्थितियों का लाभ उठाकर जंगलराज के युवराज ने 10 लाख नौकरियों का भ्रामकजाल फेंका था और बड़ी संख्या में उनके विधायक जीतकर सदन पहुंचे थे आज जब वह सरकार में बैठे हैं तब हम यह सवाल पूछते हैं कि वह कलम कहां खो गई जिससे 10लाख नौकरी दी जानी थी हमने 18 महीने की सरकार में 2लाख34हजार सरकारी नौकरी या तो दे दिया था या उसकी प्रक्रिया शुरू कर दिया था लेकिन 11 महीने की महागठबंधन सरकार में एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई बल्कि हमारे समय के नियुक्त किए गए लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया या अंधेर गर्दी की सरकार है यह सरकार आंतरिक झगड़ों में व्यस्त हैं और नीतीश कुमार की सरकार उनके महत्वाकांक्षाओं की बलि चढ़ गई एक निपढ़ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं कुपढ़ शिक्षा मंत्री के अंतर्द्वंद की बलि चल रही है 4 बार शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज हुई है और सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी शिक्षा में योगदान देने के बजाय अस्पताल में चक्कर लगा रहे हैं नौकरी के बदले जमीन एवं आय से अधिक संपत्ति पर चार्ज सीट दाखिल हो चुका है क्या नीतीश कुमार उनसे तलाक लेंगे नहीं तो हम समझेंगे कि आशा सरकार उन्होंने भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है9 अगस्त 2022 को नीतीश तेजस्वी की सरकार बिहार में बनी तब से लेकर आज तक 4848 अपराध की घटनाएं बिहार में हुई है इनमें से 270 हत्याएं 345 बलात्कार 144 अपहरण तथा हत्या के प्रयास के मामले हुए हैं या आंकड़ा 9 अगस्त 2022 से 19 अप्रैल 2023 का है इस प्रेसवार्ता में शामिल होने वाले ने जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जिला महामंत्री धीरज कुमार ,अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, जिला मंत्री बृजेश कुमार, विजय सत्कार ,मनोज पासवान, महेंद्र कुमार जिला प्रवक्ता विनोद पाठक ,नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment