डीएम ने अधिग्रहित भूमि का किया निरीक्षण, कैम्प लगाकर भुगतान का दिया निर्देश !

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

डीएम ने मोहनिया से पजरांव लगभग 30 किलोमीटर में अधिग्रहित भूमि का किया निरीक्षण, कैम्प लगाकर भुगतान का दिया निर्देश

बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा एनएच 319 ए के चौड़ीकरण हेतु अधिग्रहित भूमि से संबंधित निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा एनएच 319 ए मोहनिया-रामगढ़-चौसा-बक्सर रोड के चौड़ीकरण में जिला अंतर्गत पड़ने वाले मोहनिया से पजरांव लगभग 30 किलोमीटर में अधिग्रहित भूमि से संबंधित निरीक्षण किया गया और अधिग्रहित भूमि में रैयतों को कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-सक्षम प्राधिकारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया, कार्यपालक अभियंता एनएच औरंगाबाद, अंचलाधिकारी मोहनिया व रामगढ़ सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment