आरा/आशुतोष पाण्डेय
भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता कर बिहार मे बढ़ रहे भ्रष्टाचार और शिक्षक बहाली के नियमावली मे परिवर्तन के लेकर बिहार सरकार के खिलाफ 13 जुलाई को विधानसभा मार्च
आरा/भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज बिहार की स्थिति गड़बड़ा गया है, नीतीश कुमार, राजद के साथ मिलकर बिहार को बर्बाद कर रहे है, तेजस्वी यादव द्वारा बिहार मे 10 लाख नौकरी देने की बात कही गई थी,लेकिन बिहार सरकार के पास ऐसी कोई ब्यवस्था नही है, जिससे बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी मिल सके, शिक्षक भर्ती पर सरकार को घेरते हुए, उन्होने कहा कि बिहार सरकार बिहार के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, 1,70000 शिक्षको की भर्ती निकाला गया है,जो कही से भी पूर्ण होता हुआ दिखाई नही दे रहा है,पहले भी बिहार मे शिक्षको की भर्ती पंचायत, प्रखंड,जिला स्तरीय नियोजित हुआ है,जिसमे भ्रष्टाचार चरम पर देखने को मिला,अब बीपीएससी द्वारा सरकार 170000 शिक्षको की भर्ती करने जा रही है,जो संभव ही नही है,उतने शिक्षको को पेमेंट देने के लिए 11 हजार करोड़ रूपए की आवश्यकता होगी और बिहार सरकार के पास बालू उगाही को छोड़कर राजस्व ही नही है,यह पूर्ण रुप से फंसाने का काम किया जा रहा है,सरकार पहले भी शिक्षक नियमावली मे परिवर्तन करता रहा है,लेकिन आज तक शिक्षकों की पूरी भर्ती नही करवा पाई, मदन मोहन के समय मे रोज-रोज नियमावली मे परिवर्तन होता था,सरकार को बिहार मे शिक्षको को नौकरी देना होता तो पहले ही दे चुकी होती,लेकिन बीपीएससी को बहाली देने का अर्थ है कि बीपीएससी एक संबैधानिक संस्था है,जिसमे देश भर को अभ्यर्थी बनाती है और बाहर के राज्यो के उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी मे बहाल होते है,आज तक इस संस्था द्वारा इतनी बहाली नही की गई है,उन्होने दावे के साथ कहा कि यह भर्ती असंभव है, आगे की सरकार के लिए सिरदर्द होगा,
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस भ्रष्टाचारी सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता के साथ खड़ी है और 13 जुलाई को विशाल मार्च विधानसभा के लिए निकलेगा, उन्होने भाजपा के कार्यो और उपलब्धियो को जनता तक पहुंचाने के लिए मीडिया से अपील की,
वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की स्थिति अच्छी नही है,बिहार सरकार चारो तरफ फैला हुआ है, सोन से बालू का अवैध खनन हो रहा है, पुल-पुलिया धाराशायी हो रहा है, भारतीय जनता पार्टी समाज और देश को ले कर चलनेवाली पार्टी है,भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता की हित की सोचती है और करती है,नीतीश कुमार कभी बहुमत मे नही रहे,लेकिन भाजपा ने उन्हे मान-सम्मान दिया है,वे एक जगह ठहरने वाले नही है ,हमेशा पलटु राम की तरह पलटी मारते रहते है,अब भारतीय जनता पार्टी जनता के साथ मिलकर उन्हे सता से बेदखल करेगी और 2024 और 2025 मे बिहार से महागठबंधन का सफाया करेगी, उन्होने 13 जुलाई को गाँधी मैदान से विधानसभा मार्च के लिए अपील की,
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि बिहार की भ्रष्टाचारी सरकार को जनता सबक सिखाने के मूड मे है, शिक्षको के साथ हो रहे अन्याय और राज्य मे फैले हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी, 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ कदम से कदम मिला कर गाँधी मैदान से विधानसभा के लिए मार्च करेंगे,
प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष,विधायकगण सहित जिला प्रभारी टीएन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,अखिलानंद ओझा, कौशल यादव,प्रेम पंकज ललन,महामंत्री राकेश सिंह,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता राजेश सिंह,संतोष तिवारी, महेश पासवान, जीतु चौरसिया, धर्मेन्द्र सिंह,अभिमन्यु सिंह आदि कार्यकर्ता थे।




