सात जुलाई को नहीं मनाये जाएगा वन महोत्सव, अगली तिथि जल्द होगी निर्धारित

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सोमवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा 07 जुलाई को “वन महोत्सव” के अवसर पर सामूहिक जनभागीदारी से वृक्षारोपण हेतु आमजन से अपील की गई थी। मगर इस तिथि में बदलाव किया गया। जिला प्रशासन बहुत जल्द अगली तिथि निर्धारित करेगा।
बता दें कि जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजित सोमवारीय बैठक में 07 जुलाई को “वन महोत्सव” के अवसर पर वन एवं पर्यावरण विभाग एवं मनरेगा के सहयोग से चिन्हित यथा विद्यालय प्रांगण, आंगनवाड़ी केंद्र, इंजीनियरिंग कॉलेज भगवानपुर के आसपास, सड़क के किनारे, पंचायतों इत्यादि स्थलों पर “सामूहिक जनभागीदारी से वृक्षारोपण” को त्यौहार के रूप में मनाने हेतु अपील की गई थी। वहीं जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी को उक्त का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी सरकारी विभागों के कर्मी व पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, जीविका की दीदीयां,जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बन्धु,आमजन के सहभागिता से किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें