हर स्मार्टफोन यूजर को आज ADG जे एस गंगवार की ये बातें ध्यान से पढ़नी चाहिए तो बच सकते हैँ अपराध,अपराधियों से

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

इन प्रक्रियाओं के अतिरिक्त अन्य कुछ प्रक्रिया पूरी कर आप अपना सिम ब्लॉक कर सकते हैं, रिक्वेस्ट स्टेट्स भी चेक कर सकते हैं।

नया या पुराना फोन खरीदते समय IMEI Status को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से एक SMS करना होगा। SMS में KYM टाइपकर फिर स्पेस देकर 15 डिजिट का IMEI नम्बर टाइप कर 14422 पर भेज देना है।

इस प्रकार CEIR के द्वारा हम चोरी / गुम गये मोबाइल का IMEI डाल कर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे मोबाइल फोन का दुरुपयोग किसी अपराध में नहीं किया जा सके।

फर्जी सिम के विरुद्ध कार्रवाई

बिहार पुलिस के द्वारा फर्जी सिम पर भी गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है। आम तौर पर फर्जी सिम का अपराधकर्मियों के द्वारा अपराध कारित करने में प्रयोग किया जाता है। बिहार राज्य में साइबर क्राइम के लिए 26 फरवरी 2023 जब से डायल 1930 की सेवा (NCRP -National Cybercrime Reporting Portal) का प्रारम्भ हुआ तब से 30 अप्रैल 2023 तक इस पर अंकुश लगाये जाने हेतु बिहार पुलिस की साइबर क्राइम हेतु नोडल इकाई आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा 4500 फर्जी सिम का बन्द करने हेतु NCRP को रिक्वेस्ट भेजा गया, जिसमें 3667 सिम के लिए रिक्वेस्ट स्वीकार किया गया तथा 2534 सिम को बन्द किया जा चुका है।

671 POS ( Point of Sale) को चिन्हित किया गया है, जिनके द्वारा फर्जी सिम की बिक्री की गई है। 1300 ऐसे POS को चिन्हित किया गया है, जिनके द्वारा Facial Recognition Software के द्वारा एक हीं फोटो को Morphed कर अर्थात एक हीं फोटो का का बार बार अलग अलग नाम से प्रयोग कर सिम निर्गत किया गया है। शीघ्र हीं ऐसे सिम बेचने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Join us on:

Leave a Comment