रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
आरा/दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु आरा सांसद सह मंत्री श्री आर के सिंह के प्रयास से क्षेत्र में हो रहा सर्वे
आरा: दिव्यांग व्यक्तियों को गरिमामय जीवन जीने का अधिकार है। समान अवसर के लिए पहुँच प्राप्त करने और स्वतंत्र रूप से जीने और एक समावेशी समाज में जीवन के सभी पहलुओं में पूरी तरह से भाग लेने में कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण सहयोग प्रदान करता है। दिव्यांगजनों के जरूरतों को ध्यान में रखते हुये आरा के सांसद श्री आर के सिंह पहले भी कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित करवाए हैं। अगले चरण में ऐसे और लोग भी हैं जिन्हें चिह्नित कर उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
सांसद सह मंत्री श्री आर के सिंह ने कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लिए सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से मिलकर यह पहल की है। मंत्रालय ने भारत सरकार के उपक्रम ALIMCO की सर्वेक्षण करने हेतु आदेशित किया है । यह सर्वेक्षण 5 जुलाई, 2023 से प्रारंभ होगा । सर्वेक्षण में ऐसे सभी दिव्यांगजन, जिन्हें पूर्व में कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध नहीं किए जा सके हैं, को चिन्हित किया जाना है । सभी चिन्हित दिव्यांगजन को प्रखंडवार वितरण समारोह आयोजित कर कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे । जिला प्रशासन को भी कहा गया है कि सर्वेक्षण में सहयोग करें तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को तद्नुसार निर्देश दे दिया गया है ।




