आरा/आशुतोष पाण्डेय
12142 अप लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का बैग चुराकर चोर ट्रेन से उतर गया, जिसे आरपीएफ पुलिस ने वाशिंगपिट के समीप से धर दबोचा, आरपीएफ पुलिस ने उसे पोस्ट में लाकर पूछताछ किया, जिसके पास से चोरी का बैग बरामद किया गया, आरपीएफ पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के लिए रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहाँ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,
रेल सूत्रों के अनुसार सोमवार को भोजपुर जिले के तियर निवासी लेफ्टिनेंट बरमेश्वर सिंह के पुत्र मंटू कुमार सिंह 12142 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से जबलपुर जाने वाले थे, जिनका बी2 बर्थ नंबर 33 में रिजर्वेशन टिकट था, ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आई, उसी दौरान चढ़ने के दौरान चोर नीतीश कुमार पिता संपत सिंह बड़हरा (बखोरापुर) ने बैग उतार लिया, घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी वाशिंगपिट के पास छिप गया, आरपीएफ पुलिस ने उसे शक के आधार पर धर दबोचा, उसके पास से नगद रुपये समेत बैग को बरामद कर लिया




