बेगूसराय श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगुसराय बखरी प्रखंड क्षेत्र के मक्खाचक में स्थापित श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर में बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर का स्थापना वर्ष 1991 में किया गया था । श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर का स्थापना और मंदिर निर्माण जब से हुआ है क्षेत्र के श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ बड़ी ही धूमधाम से हर वर्ष स्थापना दिवस मनाते हैं श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर के बारे में श्रद्धालु बताते हैं इस मंदिर में सच्चे मन से जो मनोकामना मांगते हैं उसे माता दुर्गा सचमुच मनोकामना पूरा करते हैं। जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2003 में श्री वैष्णवी दुर्गा भगवती माता की प्राण प्रतिष्ठा वृंदावन के देवराहा बाबा के शीश बड़े सरकार एवं छोटे सरकार के द्वारा किया गया उस दिन से नियंत्रण प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिको उत्सव के रूप में 3 जुलाई को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर में अपनी मनोकामना के लिए श्रद्धालु आते हैं तो उसका उनका मनोकामना पूर्ण होता है। स्थापना दिवस के मौके पर अध्यक्ष राजीव नंदन, रामचंद्र केशरी,सुरेंद्र कुमार राय, श्यामसुंदर केशरी, विकास वर्मा,राजू कुशवाहा, रंजीत कुमार, संतोष साहू,दिलीप केसरी, मोहन राय,आदि भक्तों ने मिलकर माता का पूजा अर्चना किया!
बाइट:-दिलीप केसरी अयोजक पूजा समिति

Join us on:

Leave a Comment