न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह ने डॉ. भारती कश्यप को डॉ ए.के.एन.सिन्हा आई.एम.ए. राष्ट्रीय सम्मान किया प्रदान!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

.पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह ने डॉ. भारती कश्यप को डॉ ए. के. एन. सिन्हा आई.एम.ए. राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पटना में आयोजित एक सम्मान समारोह में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह ने डॉ. भारती कश्यप को डॉ ए. के. एन. सिन्हा आई.एम.ए. राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया। 32 वर्षों से नेत्रदान जागरूकता अभियान एवं दृष्टि सुरक्षा अभियान चला रही है
• पिछले 10 वर्षों से झारखण्ड में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए प्रयासरत झारखण्ड देश का पहला राज्य जहाँ वीमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए एवं स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड द्वारा प्रजनन क्षमता वाली चिन्हित महिलाओं के निर्धारित लक्ष्य पर काम कर 50 प्रतिशत के करीब लक्ष्य की प्राप्ति हुई है देश का पहला राज्य जहाँ 13 सरकारी बड़े अस्पतालों में लगी है सर्वाइकल कैंसर के पहचान एवं प्री कैंसर की उपचार की मशीनें नेत्र सुरक्षा अभियान के तहत उन्होंने सरकारी स्कूल के 20 लाख से ज्यादा बच्चों की जांच की, चश्मा दिया और मोतियाबिंद से ग्रसित स्कूल छोड़ चुके बच्चों का ऑपरेशन कर उन्हें दुबारा स्कूल की पढ़ाई शुरू कराई। झारखंड की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को पेशे के साथ-साथ सामाजिक कार्यों की वजह से भी जाना जाता है. डॉ भारती कश्यप देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.

Byit…डॉ भारती कश्यप

Join us on:

Leave a Comment