रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर पुरानी गंडक पुल से पारिवारिक तंगी से तंग लगाई छलांग घटना स्थल पर मौजूद SDRF में महिला को महज़ 48 सेकेंड में ही जान बचाई बचा लिया है। महिला को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल गंडक नदी से निकालकर नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया है। नगर थाने की पुलिस अधिकारी ने महिला को थाने लाकर पुछताछ कर रही है। महिला पारिवारिक विवाद से तंग आकर गंडक पुल से छलांग लगाकर मौत को गले लगाना चाहती थी। महिला महज़ नदी की तेज़ धार में 50 मीटर दूर तक ही बह कर गई थी जिसे SDRF ने शकुश्ल बचा लिया है।
महिला नगर थाना क्षेत्र के मरई निवासी प्रवीण कुमार के 27 वर्षिय पत्नी पूजा कुमारी बताई गई है जिसकी शादी 8 साल पहले हुई थी और 3 साल का एक पुत्र भी है। पति वाहन चालक अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। किसी बात को लेकर पति पत्नी में अनबन हो गई थी। इसी बीच रविवार की शाम महिला के पति बच्चे को लेकर सो रहे थे इसी दौरान महिला घर से निकल कर पुरानी गंडक पुल चली गई और नदी में छलांग लगा दी थी।
महिला के पति ने बताया की वे तीन दिन से मायके जानें की जींद कर रही थी। जिसको लेकर उसके पति ने मायके वालें को फोन कर उसे ले जाने को कहा था लेकीन मायके वालें उसे लेने नही आए थे। इसी को लेकर महिला ने नदी में छलांग लगा दी थी।
क्या कहते है SDRF अधिकारी
इस सम्बंध में हाजीपुर SDRD टीम कमांडर सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि एक महिला जो है पुल से जैसे नीचे छलांग लगाई तो हम लोग देखें टीम पूरे तो फटाफट टीम ने एक्शन किया और वोट लेकर बीच नदी में सीटी नंबर 204 मिथिलेश कुमार और सिटी नंबर 270 विवेक कुमार दोनों ने तेज धारा में रेस्क्यू कर महिला को छान कर निकाल लिया गया है।




