अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना और दरभंगा में रविवार को NIA की टीम ने छापेमारी की है। पटना में यह छापेमारी फुलवारी शरीफ स्थित इमारत सरिया के नजदीक एक मकान में चल रही।
वहीं, दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार से एक संदिग्ध युवक को NIA की टीम ने उठाया है। वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था। दरभंगा पुलिस की मदद से NIA की टीम ने गिरफ्तार किया है।




