भीड़ के हत्थे चढ़ा साइकिल चोर, जमकर धुनाई, पुलिस ने जान बचाई

SHARE:

प्रशान्त कुमार
बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में साइकिल चोर को आक्रोशित लोगों ने जमकर पिटाई कर दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों को बचाया जान

बेगूसराय में दिनदहाड़े साइकिल चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और स्थानीय लोगों ने चोरों को जमकर पिटाई कर दिया। पूरा घटना नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान चौक के पास की है। बताया जाता है कि सब्जी विक्रेता रंजीत साह काली स्थान चौक पर अपनी साइकिल लगाया था। तभी दो की संख्या में युवक वहां पंहुचा और साइकिल लेकर जाने लगा। चोर जब साइकिल लेकर सड़क पर पंहुचा तो रंजीत साह ने देखा कि उसका साइकिल लेकर चोर जा रहा है तो उसने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और चोर को पकड़कर के जमकर पिटाई शुरू कर दी हालांकि इस दौरान चोर का एक साथी भागने में सफल रहा। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि भीड़ के द्वारा किस कदर चोर की बेहरमी से पिटाई कर रहें हैं जिससे वह लहुलुहान भी हो गया। इस दौरान किसी ने नगर थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ से उसे बचाया। हालांकि भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के सामने भी लोग चोर की पिटाई करते रहे। पुलिस काफी मशक्कत से भीड़ से चोर को बचाया। हालांकि साइकिल मालिक ने बाद में कोई शिकायत पुलिस में नहीं की और उसे घटना स्थल पर छोड़ दिया गया।
बाईट- रंजीत साह, साइकिल मालिक

Join us on:

Leave a Comment