17 सौ करोड़ का पुल बहाने वाले को निगरानी का जिम्मा, सरकार ने बिल्ली को दूध की रखवाली सौंपी – नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

“मुख्यमंत्री ने पुल निगम के एमजी नीरज सक्सेना को विजिलेंस निगरानीx विभाग के अभियंता प्रमुख टेक्निकल सेल में बनाकर बिल्ली को दूध की रखवाली करने का काम दे दिया”-: विजय कुमार सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि” आज बिहार में राजनीतिक अस्थिरता के कारण प्रशासन में भ्रष्टाचार इतना है कि प्रशासन खुलकर पैसे की वसूली कर रहा है, आज पुल निगम के एमजी नीरज सक्सेना इनको जिम्मेवारी देनी चाहिए थी कि 1717 करोड़ का पुल पानी में बह गया उसका जिम्मेदार कौन है? बिना इसका जवाब दिए अब उनको विजिलेंस निगरानी विभाग के अभियंता प्रमुख टेक्निकल सेल में बना दिए , बिल्ली को दूध की रखवाली करने का काम दे दिया, कहा “”माननीय मुख्यमंत्री जी , यहां पर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति आपकी कहां गायब हो गई”? क्यों ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि बिहार के अंदर प्रशासनिक अराजकता की कहानी बना रहे हैं, इसका आपको सड़क से सदन तक जवाब देना होगा, यह ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग बंद करना होगा ,

बाइट- विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष

Join us on:

Leave a Comment