प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने बेगूसराय रोसरा सड़क को किया जाम
बेगूसराय विहार
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक शिक्षिका को कुचल दिया जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एस एच 55 को जाम कर हंगामा किया। दरअसल बेगुसराय के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मेंघौल स्थित एलएसडी नामक निजी विद्यालय में बच्चो को पढ़ाकर वापस लौट रही शिक्षिका को मेंघौल चौक के समीप अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया । जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । मृतिका की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र गोपालपुर निवासी रणवीर यादव का 40 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी के रूप में किया गया है । घटना से आक्रोशित लोगों ने मुवावजे की मांग को लेकर बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 को घटना स्थल के समीप जाम कर दिया । घटना की सूचना पर खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं । लेकिन लोग मानने को तैयार नही है । परिजनों ने बताया कि मृतिका टीईटी उतीर्ण थी तथा सुबह में मेंघौल स्थित निजी विद्यालय में शिक्षण का काम करती थी । वह रोज की भांति विद्यालय में बच्चो को पढ़ाकर अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी तभी मेंघौल स्कूल चौक के समीप एसएच 55 पर रोसड़ा की ओर से आ रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।
बाइट:- परिजन




