जानलेवा हमले के आरोपी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद,जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाक्टर राकेश कुमार सिंह ने जहानाबाद थाना काँड संख्या 73/2021 में आरोपित अभियुक्त नीरो कुमार पिता स्व. रामकृपाल शर्मा को जानलेवा हमला कर सूचक ओमप्रकाश एवं उसके पिता संजय शर्मा को पिस्तौल से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मामले में दोषी पाते हुए भादवि की धारा 307 के तहत दस वर्ष सश्रम कारावास एवं दस हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाये, इसके अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त नीरो कुमार को धारा326 के तहत दोषी पाते हुए सात वर्ष सश्रम कारावास एवं दस हजार रुपये अर्थदण्ड, धारा 325 के तहत दोषी पाते हुए पाँच वर्ष सश्रम कारावास एवं पाँच हजार रुपए अर्थदण्ड, एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 27 में दोषी पाते हुए तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं पाँच हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाये।सभी सजायें साथ साथ चलेंगी।न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि अभियुक्त द्वारा जेल में बिताये गये अवधि को सजा में समायोजित किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2021 को आठ बजे सुबह बच्चों के विवाद में अभियुक्त नीरो कुमार एवं उसकी पत्नी चुनचुन देवी ने एक राय से मुहल्ला शिक्षक कोलनी राजा बाजार जहानाबाद में सर्वप्रथम अभियुक्त चुनचुन देवी ने सूचक ओमप्रकाश के पिता संजय शर्मा को पिस्तौल से सामने से छाती में गोली मार दिया और उसके बाद चुनचुन देवी से उसके पति नीरो कुमार ने पिस्तौल छिनकर सूचक के पिता को गोली मार दिया, जो उसके छाती में लगा।जब खुन से लथपथ अपने पिता को बचाने सूचक ओमप्रकाश गया तो नीरो कुमार ने उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया।उसके बाद नीरो कुमार के पुत्रों रोहित, रितिक और पुत्री नन्दनी ने भी उनके साथ मारपीट किया और बाद में नीरो कुमार हवा में फयरिंग करते हुए अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोनों पुत्रों को लेकर लोगों को धमकाते हुए वहाँ से भाग गया।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मीयों को सदर अस्पताल लाया, जहाँ से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, जहाँ के इलाज से उनदोनों की जान बच सकी।सूचक का कहना है कि अभियुक्तों ने जान मारने की नियत से उनदोनों पिता पुत्र पर जानलेवा हमला किया था।उल्लेखनीय है कि इस मामले की सह अभियुक्त चुनचुन देवी अभी तक फरार चल रही है और पुलिस की पकड़ से दूर है,जबकि घटना घटित हुए करीब ढाई साल से अधिक हो गया है।

Join us on:

Leave a Comment