रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरीके से रसातल में जा रही है बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने जितने भी वादे किए थे वह सारे के सारे खोखले निकल गए ।मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पैथोलॉजी सेंटर के रिपोर्ट देने की खिड़की के पास जहां से मरीज अपना रिपोर्ट लेते हैं मल मूत्र फैला रहता है उसी मल मूत्र में मरीज को आकर अपना रिपोर्ट लेना होता है। रिपोर्ट लेने के लिए ऊपर छजजी भी नहीं है खिड़की के लगे पाइप से बराबर मल मूत्र टपकता रहता है उसी टपकते मल मूत्र के बीच में खिड़की पर जाकर मरीज अपना रिपोर्ट लेते हैं। भीतर जहां पैथोलॉजी में ब्लड देने की जगह है पंखे की व्यवस्था नदारद है इस भीषण गर्मी में मरीज बिना पंखा के लाइन में लगे रहते हैं और इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय का और स्वास्थ्य मंत्री जी का कोई ध्यान नहीं है । यही नहीं मातरी सदन में मरीज भीषण गर्मी में प्रसूति महिलाएं खड़ी रहती हैं लेकिन ५ पंखा खराब है इसे बनवाया नहीं जा रहा । इस तरीके की व्यवस्था जिला के सदर अस्पताल की है तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार जो भी वादे करते हैं या किए सब के सब खोखले हैं बिहार का स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्ण तरीके फेल है।सदर अस्पताल के वरीय पदाधिकारियों से कहने के बाद भी वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है
प्रद्युम्न राजीव राणा
जिला प्रवक्ता भाजपा
मुजफ्फरपुर बिहार




