दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच अगलगी की घटना में भी इजाफा हो गया है। मामला पटना के दवा के सबसे बड़ी मंडी गोविंद मित्रा रोड की है। जहां शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा कि इस घटान में लाखों का नुकसान हुआ है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दवा के सबसे बड़ी मंडी गोविंद मित्रा रोड स्थित कमल फॉर्मा की है। जहां शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि पहले धुआं उठा और उसके बाद पूरे बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया।वहीं मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची। पीरबहोर थाना की पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें