रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
बिहारशरीफ में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भाजपा को जम कर निशाने पर लिया। भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्षों के किये जा रहे प्रचार को जनता को बरगलाने का प्रयास बताते हुए उन्होंने आज कहा है कि भाजपा का पूरा अस्तित्व आज प्रचार पर टिका हुआ है। सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर किया जा रहा प्रचार भी इनकी इसी रणनीति का हिस्सा है। यह लोग जान चुके हैं कि जनता के सामने उनकी असलियत एक्सपोज हो चुकी है। इसी का परिणाम है कि इनका दक्षिण भारत का एकमात्र किला कर्नाटक भी ढह चुका है।अब 9 वर्षों के नाम पर यह लोगों को भरमाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा बिहार में होने वाली तमाम विपक्षी दलों की महाबैठक ने भी उन्हें बेचैनी में डाल दिया है। यही वजह है कि प्रधानमन्त्री मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धि बताने के लिए खुद मैदान में उतरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह दिखाता है कि इन 9 वर्षों में भाजपाइयों ने जो-जो कारनामे दिखाए हैं। उससे प्रधानमन्त्री का भी भरोसा भी अपने नेताओं के ऊपर से डोल गया है। भाजपा यह जान चुकी है उनके अच्छे दिन अब समाप्त होना शुरू हो चुके हैं।जल्द ही पूरे देश से उनका सूपड़ा साफ़ होने वाला है।
बाइट।राजीव रंजन राष्ट्रीय प्रवक्ता
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




