श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सडक दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो पलट गया। इस घटना में पांच श्रद्धालु घायल हो गये। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना के समीप मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो एक बाइक सवार को बचाने में पलट गया। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए ऑटो सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सडक दुर्घटना में जो लोग घायल हुए है उसमें चैनपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी निजामुद्दीन हुसैन का पुत्र सद्दाम हुसैन, डीहा गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी की पत्नी मंजू देवी, डेढ़ वर्षीय पुत्र डुग्गु कुमार, मंजय तिवारी की पत्नी सरिता देवी, ओमप्रकाश तिवारी की पत्नी प्रीति देवी शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें