बांका से अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, घर में मातम का माहौल।
माता-पिता ने पढ़ने के लिए लगाई थी फटकार, मृतक आठवीं क्लास का था छात्र।
बांका : माता-पिता ने पढ़ने के लिए थोड़ी फटकार क्या लगायी कि करीब 14 वर्षीय एक नाबालिग बच्चे ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की किफायतपुर ग्राम निवासी सुबोध रजक का करीब 14 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बताया जा रहा है,जो रजौन स्थित एमआरएस का आठवीं का छात्र बताया जा रहा है। रजौन के प्रखंड मुख्यालय के समीप किफायतपुर गांव के विजय रजक के घर मंगलवार की देर शाम यह घटना घटते ही कोहराम मच गया। मृतक विजय रजक का पौत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर रजौन पुलिस मामले की पूरी जानकारी ली है। इधर इस घटना के बाद मृतक बच्चे के माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने अभिरक्षा में ले लिया है। बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेजा जाएगा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता सहित घर वालों ने अच्छे तरीके से पढ़ने लिखने के लिए उसे थोड़ी फटकार लगाई थी। फटकार लगाने के थोड़ी देर बाद वह अपने घर के ऊपरी तल पर गया और अर्ध निर्मित घर के बीम से रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद घर वालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तब घरवाले ऊपरी तल पर पहुंचे तब उसे फंदे से झूलता हुआ पाया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया, और उसे नीचे उतारा गया। घटना की खबर रजौन पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर अवर थानाध्यक्ष रामाकांत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। इधर इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता सहित पूरे घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।




