मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया,मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में हुये बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

  • मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की।

पटना, 30 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के नेशनल हाइवे, झज्जर कोटली के पास बस के खाई में गिरने से हुये हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि कश्मीर सरकार जम्मू आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Join us on:

Leave a Comment