रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में ब्रह्मपुरा थाना के सामने तालाब में अहले सुबह परोस के ही सलोनी कुमारी नाम के बच्ची का शव देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी , कल से ही बच्ची गायब थी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू की थी लेकिन अहले सुबह शव मिलने से इस हत्या से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, हालांकि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जोड़ कर भी देखा जा रहा है, तालाब में शव मिलने की सूचना पर टाउन डीएसपी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँची , आस पास के सभी cctv कैमरो की मदद से छानबीन की कोशिश जारी है , घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुँची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है , परिजनों की माने तो कल से ही थाना पुलिस का चक्कर लगा रहे है पुलिस अगर गंभीरता दिखती तो शायद कल ही बच्ची बरामद हो जाती , हालांकि इस घटना में मंदिर परिसर से लेकर तालाब के किनारे तक कई जगहों पर खून के धब्बे दिख रहे है आशंका जताई जा रही है कि हत्या कही और करके तालाब में फेंका गया है शव को जिस तालाब में बच्ची का शव फेंका गया है उस के चंद कदम की दूरी पर बच्ची का घर भी है , हत्या का आरोप जिस लड़के पर लग रहा है व कांटी के इलाके का बताया जा रहा है उसके घर पर कल भी पुलिस पहुँचकर जाँच पड़ताल की थी , इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ब्रह्मपुरा चौक को जाम कर वरीय पुलिस अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे है ,
बाइट राघव दयाल डीएसपी टाउन
बाइट परिजन




