रिपोर्ट – अमित कुमार
केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से बड़ी तैयारी है. इन नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम किए हैं उन्हें घर-घऱ तक पहुंचाने को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी की है. बीजेपी अगले एक महीने तक बिहार सहित देश भर में महासंपर्क अभियान चलाने जा रही है. इसकी शुरूआत आज से हो गई। एक-एक केंद्रीय मंत्रियों को सभी राज्यों में भेजा गया है. मंत्री सभी राज्यों में जाकर पत्रकारों से संवाद कर मोदी सरकार के 9 सालों की उपलब्धियों का बखान कर रहे. मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पटना भेजा गया. मंत्री एक घंटे तक धारा प्रवाह बोलते रहे।




