संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर
पुरानी बाजार के आभूषण दुकान में दो महिलाओं ने नकली सोने की चेन गिरवी रखकर उसके बदले असली सोने की चेन व बाली ले गई। इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये है। पीड़ित दुकानदार आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने विश्वास में लेकर ठगी की। बताया कि इस संबंध में नगर थाने में शिकायत की है। दुकान के सीसीटीवी में दिख रही दोनों महिलाओं की तस्वीर भी दी है।
दुकानदार ने बताया कि महिला ने खुद को मोतिहारी निवासी बताया कहा
कि उसके पति सीआरपीएफ में थे, उनका देहांत हो चुका है। तीन बेटी और बेटा है। बेटी की शादी है। इसलिए अपना पुराना गहना देकर नया सोने की चेन व बाली लेनी है। आनंद ने बताया कि उसके विश्वास में आकर उसे गहना दे दिया, जिसमें एक हजार रुपये उधार पर भी रख लिया । बोली की 28 मई को एक हजार रुपये आकर दे जाएगी। उनके जाने के बाद जब उनके द्वारा दी गई चेन की जांच कराई तो इसमें पांच प्रतिशत भी सोना नहीं निकला।




