आर्मी जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत, शव पहुँचते ही अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पूना मे डयूटी में तैनात आर्मी जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत, बभनीकला गांव में पहुंचा आर्मी जवान का शव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

पूना में डयूटी में तैनात आर्मी जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गयी। आर्मी जवान कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बभनीकला गांव का रहनेवाले है। आर्मी जवान बभनी कला गांव के कैलाश यादव के पुत्र नगीना यादव है। आर्मी जवान के शव को रविवार को अधौरा थाना क्षेत्र के बभनीकला गांव में सेना के जवान ले गये। जहां गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए आर्मी जवान के शव को श्रद्धांजलि दिया गया और आर्मी जवान के बेटे ने पिता को मुखग्नि दियाा। इस दौरान आर्मी जवान के शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। बता दें कि आर्मी जवान 2004 में हवालदार के पद पर तैनात हुए थे। बीते 15 दिनों पहले उनके डयूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज आया और उनके तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। जिसके बाद सेना के जवान उनको इलाज के लिए कमांडो अस्पताल पूना में ले गये। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Join us on:

Leave a Comment