जहानाबाद भाजपा की बैठक में केंद्र की उपलब्धियों को घर घर पहुँचाने का लिया निर्णय!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

भाजपा जहानाबाद ग्रामीण अमैन मण्डल द्वारा कार्यसमिति कि बैठक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर पहुचाए।भाजपा जहानाबाद ग्रामीण दक्षिणी अमैन मण्डल की कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय सिकरिया में मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला मंत्री ब्रजेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल 9 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को हर लाभार्थी परिवार एवं व्यक्ति तक पुरे जून माह में महा जनसमपर्क अभियान चलाकर ले जाएगा। मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने के लिए अमैन मण्डल संकल्पित है, भाजपा सरकार की जो लाभार्थी कार्यक्रम हैं उनसे समाज के हर व्यक्ति को जोड़ना हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर कार्यालय मंत्री सुधीर सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा , किशोरी साव,मुन्ना कुमार, मंत्री विजय शर्मा, स्मिता देवी, प्रिंस कुमार, गौरव कुमार एवम मंडल कार्यसमिति सदस्य आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment