पंकज कुमार जहानाबाद ।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्याल प्रकोष्ट में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि जिले में बड़े बकायादारो से ऋण की वसूली हेतु विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करेंगे। प्रभारी पदाधिकारी, जिला नीलाम शाखा द्वारा बताया गया कि 20 बड़े बकायादारों की सूची अद्यतन प्रतिवेदन के साथ तैयार की गई है। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि विभागवार एवं बैंकवार वसुली की राशि दर्शाया जाए। वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह अप्रैल में विभागवार एवं बैंकवार का 69 वादों का निष्पादन कर संबंधित वबायदारों से 314.74 लाख राशि की वसूली की गई है।




