एक सप्ताह में लगातार हुए तीन हत्याकांडों के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन…… अहियापुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में लगातार हुए तीन हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है…… नशे की पूर्ति के लिए हत्यारा लोगों को बनाता था अपना टार्गेट….. पहले उससे छिनतई करता फिर पहचान का उजागर पीड़ित ना कर दे इसलिए फिर वो उसकी हत्या कर देता था…… अपराधी शिवचंद्र पासवान उर्फ भालवा ने हत्या करने का एक ही मॉडल अपना रखा था….. अहियापुर थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल, 01 मई और 08 मई को घर निर्माण कार्य में लगे ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड को लोहे की सरिया घोंप कर भालवा ने हत्या कर दिया था जबकि एक शख्स घायलावस्था में अभी भी अस्पताल में इलाजरत है…… पुलिस के लिए ये हत्याकांड सिरदर्द बना हुआ था लेकिन नगर डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में इस हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया गया…… अपराधी भालवा ने मृतक से मोबाइल का छिनतई किया था जिसे पास के लोगों से बेच दिया था….. पुलिस ने मृतक के मोबाइल के टावर का लोकेशन को डिटेक्ट कर हत्या के अपराधी को धर दबोचा….. हत्यारा भालवा के पास से हत्या में प्रयुक्त 02 सरिया , तीन मोबाइल, 01 लकड़ी का बेट, 01 कुदाल बरामद किया है….. मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अहियापुर थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल से 8 मई के बीच तीन नाइट गार्ड की सरिया घोंपकर हत्या कर दिया गया था…… तीनों की हत्या एक ही समय में एक ही तरीके से किया गया था…… अनुसंधान में तीनों मृतक का मोबाइल बंद होने का टावर लोकेशन एक ही का पता चला इसके आधार पर चार लोगों से पूछताछ के बाद हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया गया……

बाइट-: राकेश कुमार —एसएसपी

Join us on:

Leave a Comment