बेगूसराय पुलिस ने अपहृत युवक को 24 घंटे के अंदर किया बरामद तीन शातिर अपहरणकर्ता गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में फिरौती के लिए अपहृत युवक को पुलिस ने अपहरण के 24 घंटे के अंदर ना सिर्फ बरामद कर लिया बल्कि अपहरण में शामिल तीन शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल छौराही थाना क्षेत्र के डीही गांव निवासी अरविंद कुमार यादव को 22 मई को नौकरी दिलाने के नाम पर पटना बुलाकर अपहरण कर लिया गया था और फिरौती में 6 लाख रुपए की मांग की गई थी इतना ही नहीं अपहरणकर्ताओं ने अपहृत की पिटाई कर उसकी पत्नी को वीडियो भेज कर फिरौती की रकम की मांग की थी। जिसके बाद परिजनों ने डर से 50 हजार रुपए अपहरणकर्ताओं को अकाउंट में ट्रांसफर किया था। पुलिस ने अपहृत अरविंद कुमार को औरंगाबाद जिले के पहाड़चापी मोड़ जीटी रोड से बरामद किया है पुलिस ने मौके से कैमूर जिले के आदर्श कुमार, एहसान अंसारी और गया जिले के सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है और एक कार को बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपहरण करने का यह मामला था जहां एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें बेरोजगार युवकों का नंबर जुड़ा रहता है उस ग्रुप से कैमूर जिले का रहने वाला आदर्श कुमार ने अरविंद कुमार को नौकरी दिलाने के नाम पर पटना बुलाया और फिर इंटरव्यू के लिए गया ले गया और उसका अपहरण कर लिया। अपराधियो ने अरविंद की पत्नी से फिरौती के रूप में 6 लाख रुपए की मांग की हालांकि परिजनों ने 50 हजार रूपया अपराधी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था लेकिन अपहरण की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसने औरंगाबाद जिले से ना सिर्फ अरविंद को बरामद किया बल्कि घटना में शामिल सभी अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय
बाईट- अरविंद कुमार, बरामद युवक

Join us on:

Leave a Comment