*प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट*
बेगूसराय में बुधवार की रात फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती एन एच 28 पर आम लेकर जा रहे पिक अप चालक को गोली मार हत्या कर दिया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी स्व. राजकुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे भागलपुर के तिरुपति से आम लेकर हाजीपुर जा रहे थे। प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोली मारकर हत्या की आशंका है। लेकिन चालक की जेब से 10 हजार से अधिक राशि और मोबाइल सुरक्षित मिलने से मामला उलझा है।फुलवरिया पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वाहन पर अंकित मोबाइल नंबर से स्वजनों को सूचना दी गई है। स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव देख पहचान कर लिया है। स्वजनों ने बताया की मृदु भाषी अमरजीत दो भाइयों में छोटे थे। पत्नी समेत दो पुत्र और दो पुत्री के भरण पोषण के लिए संघर्षरत थे। शुरुआत से ही मेहनत मजदूरी कर टेंपो खरीदा और बाद में पिक अप खरीद कर आजीविका चला रहे थे। बीती रात भागलपुर से आम लेकर हाजीपुर लौट रहे थे। देर रात पुलिस की सूचना पर बेगूसराय आएं हैं। एक्सरे के सीने के दोनों तरफ एक एक पीलेट मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। स्वजनों ने किसी से विवाद या दुश्मनी की बात इनकार किया है लेकिन लूट के क्रम में हत्या के बाद मोबाइल और नकद सुरक्षित होने से मामला रस्यमय बना है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- मृतक के परिजन




