बेगूसराय में उत्पाद पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गई कई राउंड गोलीयाँ!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है लोग अपने हाथ में कानून ले रहे हैं दरअसल बेगुसराय में शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन पुलिस ने भी शराब माफियाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार की रात उत्पाद विभाग की पुलिस देर रात में एक तारी खाना में छापेमारी करने पंहुची थी और छपेमारी के दौरान भगवानपुर गांव के गोबिंद कुमार चौधरी एवं अनुरुद्ध को पकड़ लिया। यह कार्रवाई उत्पाद पुलिस तब की जब उसे गुप्त सूचना मिली की किभगवानपुर क्षेत्र के तारीखाना में कुछ देसी शराब कारोबारियों के द्वारा शराब बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में छापेमारी की तो वहां से दो युवक को गिरफ्तार किया । इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो उत्पाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों के छुड़ाने के लिए उत्पाद पुलिस पर हमला बोल दिया पुलिस पर ईट, पत्थर और डंडे चलाने लगे पुलिस ने अपने आत्मरक्षा में कई राउंड गोली भी चलाई आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं गोली चलने की आवाज उठाएं उठाएं हो रहा है आखिर लोग पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह क्यों खड़ा कर रहे हैं और हाथ में कानून ले रहे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति को एक्साइज विभाग ने तारीखाना से पकड़ा तो दूसरे व्यक्ति को किसी के शादी के मटकोरा से पकड़ा, इसी दोनों व्यक्ति को एक्साइज विभाग की पुलिस द्वारा पकड़ने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का जमकर विरोध करने लगा और बांस ईट पत्थर फेंक कर पुलिस को खदेरना शुरू कर दिया। वह माहौल को बिगड़ता देख एक्साइज विभाग के पुलिस अधिकारी ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी और दोनों पकड़े गए व्यक्ति को साथ ले गए। फायरिंग होते ही उस जगह भगदड़ मच गई । लोग इधर-उधर भागने लगा जान बचाकर। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने आत्मरक्षा में करीब आधे दर्जन राउंड फायर कर किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे । जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है वही घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएसआई विनीत कुमार झा पहुंचकर घटना की जांच की एवं घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस एवं कई खोखा बरामद किए हैं । इधर भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जब एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया जिस कारण आत्म रक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है फिलहाल पुलिस सभी विन्दुओ पर जांच में जुटी हुई है। हमारे संवाददाता नेहा कुमारी की खास रिपोर्ट
बाइट – कृष्ण कुमार, स्थानीय लोग
बाइट: संजीव चौधरी,स्थानीय लोग

Join us on:

Leave a Comment