स्माल फाइनेंस कंपनी का फर्जीवाड़ा, लाखों लेकर हुआ चंपत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/भोजपुर जिले में एक बार फिर से स्मॉल फाइनेंस बैंकिंग की फर्जीवाड़ा सामने आई है, मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पकड़िया बर गांव की है, जहां पर कनक फाइनेंस नामक एक स्मॉल फाइनेंस बैंक पिछले कई महीनों से भोजपुर जिले के कई गांव में स्वयं सहायता समूह के लोगों से लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपया लेकर भागने की बात सामने आई है,पकड़िया बड़गांव में कनक फाइनेंस बैंक पिछले कई महीनों से भोजपुर जिले के कई स्वयं सहायता समूह के लोगों से लोन के नाम पर 3000 रुपये जमा करवा रहा था और कल अचानक लाखों रुपया लेकर फरार हो गया ।जैसे ही बैंक के भागने की सूचना मिली इस बैंक में जमा करने वाले सभी ग्राहक बैंक के बाहर पहुंचने लगे और हंगामा करने लगे ।वहीं ग्राहकों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दी जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। मगर जिनका पैसा जमा था वह लोग हंगामे पर उतारू हैं।इस दौरान पुलिस बैंक के कर्मियों के द्वारा ग्राहकों के जलाए गए दस्तावेजों को भी जप्त कर करवाई में लगी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment