रवि शंकर शर्मा :-
रविवार को राजेंद्र सेतु के पीलर नंबर 6 से पानी में छलांग लगाने वाले शख्स की पहचान हो गई है, सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता कृष्ण मोहन सहाय उर्फ लालजी जमुई जिले के मलयपुर निवासी है, और जमुई कोर्ट में अधिवक्ता है, वे कैंसर पीड़ित थे, मध्यम वर्गीय परिवार के होने के कारण वे कैंसर से ना सिर्फ पीड़ित थे बल्कि बेहद तनाव में भी थे, अतः उन्होंने हाथीदह स्थित राजेंद्र सेतु से आत्महत्या की नियत से छलांग लगा दी! सूत्रों की मानें तो वे घर से सुबह मॉर्निंग वाक बोलकर निकले और फिर हाथीदह पहुँच कर आत्महत्या कर ली!




