हम ग्रामीण क्षेत्रों से भी खिलाडियों को आगे लाएंगे – रविंद्र शांकरन, डीजी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविन्द्र शंकरन ने कहा है कि राज्य में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है।
आज पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमारा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को आगे लाना होगा।हम गांव गांव जाकर प्रतिभा की तलाश करेंगे और उसे निखारेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में कोच की बेहद कमी है इसे देखते हुए स्कूल और कॉलेज के पीटी टीचर को तीन माह का विशेष प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना पर हम विचार कर रहे हैं।साथ ही उपमुख्यमंत्री के निर्देशनुसार शीघ्र बिहार में स्पोर्ट्स इंजुरी के लिए अस्पताल बनाये जाएंगे।
बाइट – रविन्द्र शंकरन

Join us on:

Leave a Comment