मुन्ना यादव हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिजनों से मिला राजद का शिष्टमंडल!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/राष्ट्रीय जनता दल (भोजपुर) जिला ईकाई का एक शिष्टमंडल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में बड़हरा प्रखंड के बभनगांवा में पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के परिजनों से मिलकर उनके पति मुन्ना यादव के हत्या के घटना की जानकारी ली, राजद शिष्टमंडल ने बिंदुवार घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों से ली,मुखिया अमरावती देवी के पुत्र ने बताया की चुनावी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है, पूर्व में उनकी माता पर भी जानलेवा हमला किया गया था,शिष्टमंडल में शामिल जगदीशपुर के विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया ने कहा की यह एक जघन्य अपराध है,ऐसी घटना से मानवता शर्मशार हुई है,कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए चुन कर आता है,आपसी द्वेष में हत्या जैसा अपराध को अंजाम दे देना कतई बर्दाश्त नही होगा, उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि राजद सदैव उनके साथ खड़ी है,उन्होंने भोजपुर जिला प्रशासन से कहा है की स्पीडी ट्रायल के जरिए इस कुकृत्य में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए साथ ही परिवार की सुरक्षा हेतु सरकारी अंगरक्षक और आर्म्स का लाइसेंस निर्गत किया जाए। वहीं राजद के भोजपुर जिला अध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की महागठबंधन की सरकार सबकी सुरक्षा के प्रति सजग है, यह सरकार सुनवाई और कारवाई वाली सरकार है। दोषियों पर निश्चित रूप से कारवाई होगी,उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।
 बाईट/-बीरबल यादव(जिलाध्यक्छ राजद भोजपुर) 

Join us on:

Leave a Comment