जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिले के सभी अल्ट्रासाउंड और जांच घरों पर छापेमारी!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय-

आरा/बिहार के भोजपुर जिले में आज सुबह से ही मुख्य सचिव बिहार सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिले के सभी अल्ट्रासाउंड और जांच घरों पर छापेमारी की जा रही है,भोजपुर जिले के सभी अल्ट्रासाउंड और जांच घरों पर जिला प्रशासन का आज डंडा चला है , इस दौरान जिला प्रशासन ने जिले के लगभग सभी अल्ट्रासाउंड और जांच घरों पर कई छापामारी दलों के द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है,इस छापेमारी में वैध अवैध निबंधित और अनिबंधित सहित कई मामलों की जांच छापेमारी दलों के द्वारा की जा रही है,और जो गैर निबंधित या अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं, उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा सील करने की भी कार्रवाई की जा रही है, इस छापेमारी की सूचना मिलते ही जिले के सभी अल्ट्रासाउंड जांच घरों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है,वही धावा दलों के द्वारा छापेमारी की इस कार्रवाई को आज सुबह से ही जिलाधिकारी भोजपुर के आदेश के आलोक में की जा रही है ,19 मई को बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार को निर्देश दिया था कि भोजपुर जिले में चल रहा है निबंधित और अनिबंधित वैध और अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं सभी अल्ट्रासाउंड और जांच घरों की जांच की जाए, क्योंकि इन लोगों के द्वारा मरीजों का शोषण किया जा रहा है, जिसके बाद जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई धावा दल का गठन किया और आज सुबह से ही जिले के सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक ऊपर और जांच घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान धावा दल के टीम के दंड अधिकारियों ने मीडिया को कुछ भी बताने से परहेज किया है।

Join us on:

Leave a Comment