जहानाबाद में अधिकार हनन को लेकर वार्ड सदस्यों की अहम बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

किसान भवन के पास वार्ड सदस्य संघ मखदुमपुर की एक बैठक की आयोजन की गई जिसकी अध्यक्षता वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष नाज़नी प्रवीण ने की और संचालन प्रखंड संयोजन शशि कुमार दांगी ने किया प्रखंड अध्यक्ष ने कही कि प्रखंड कर्मी के द्वारा वार्ड सदस्यों को लगातार अधिकार का हनन किया जा रहा है एवं वार्ड सदस्यों के समस्या को कोई भी कर्मी सुनने को तैयार नहीं है बैठक में वार्ड सदस्यों ने निम्न मुद्दाओं पर अपने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। 1. मनरेगा अंतर्गत मखदूमपुर प्रखंड में चल रही सभी योजनाओं में कार्यक्रम पदाधिकारी कनीय अभियंता,PRS, एवं बिचौलियों से मिलीभगत करके सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है एवं वास्तविक मजदूरों का व्रिहद पैमाने पर हकमारी की जा रही है। और जब वार्ड सदस्य वास्तविक मजदूरों की बात करते हैं तो उन्हें अपमानित करते हुए उन्हें धमकी दी जाती है कि जहां जाना है जाओ क्योंकि प्रधान सचिव तक जनता है कि मनरेगा लूट की योजना हैं। 2. ग्राम पंचायत पूर्वी सरेन के वार्ड सदस्यों के साथ कार्यक्रम पदाधिकारी एवं PRS कृष्ले शर्मा द्वारा वार्ड सदस्यों को अपमानित करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया जिसके विरुद्ध वार्ड सदस्यों ने उचित करवाई करवाने का निर्णय लिया है। 3. पंचायत में आम सभा या कार्यकारिणी बिना कोरम के संपन्न किया जा रहा है और मनमानी तरीके से योजना खोलकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। 4. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मखदूमपुर के कार्यों से वार्ड सदस्य बिल्कुल भी संतुष्ट नही है इसीलिए वार्ड सदस्य संघ इनके स्थानांतरण चाहते हैं। जिला पदाधिकारी महोदय से वार्ड सदस्य संघ मखदुमपुर मांग करता है कि उक्त तथ्यों पर गंभीरता पूर्वक जांच कर दोषियों पर अविलंब करवाई की जाए। ऐसा नही होने पर वार्ड सदस्य संघ मखदुमपुर वाध्य होकर धरना प्रदर्शन करेगा बैठक में हुलासगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, सरवर आलम, पवन कुमार एवं सैंकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित हुए।

Join us on:

Leave a Comment