आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भोजपुर जिले में एक बार फिर से अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है, आज भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के दरियापुर गांव में जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार के निर्देश पर गांव में किए गए अतिक्रमित कई घरों को बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया , इस दौरान मौके पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल ने अतिक्रमण को चंद घंटे में हटाने का काम किया,
जिला प्रशासन ने चटकाई लाठियां
अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा,इस तरह की कार्रवाई के बाद जिले में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है,जबकि जिला प्रशासन के द्वारा लगातार अतिक्रमण पर करवाई की जा रही है।




