आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/ लोजपा रामविलास पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान आज आरा में अपने एक जमीनी कार्यकर्ता के घर उनकी माता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे, चिराग पासवान ने इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज वह प्रधानमंत्री बनने की चाह में दर-दर भटक रहे हैं ,उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान का पिक्चर तो नहीं देखा, मगर कयास यह लगाया की फोटो खिंचवाने के लिए लगभग एक दर्जन से ज्यादा विपक्ष के नेता एक दूसरे का हाथ पकड़ खड़े होंगे मगर इनमें 10 लोगों की चाहत होगी कि प्रधानमंत्री हम ही बनेंगे,तो विपक्छ एक ऐसी ही भानुमती का पिटारा है जिसको खुलने के बाद इसकी सच्चाई सामने आती है,
देशहित के लिए अच्छी है, दो हजार का नोट बंद होना
चिराग पासवान ने भारत सरकार द्वारा बंद किए गए 2000 के नोट का सरकुलेशन के बारे में कहा कि यह भारत सरकार ने देश हित में फैसला लिया है, जिसका सबको स्वागत करना चाहिए, वहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बड़े नोटों के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है, जिस को रोकने के लिए भारत सरकार को यह कदम पहले ही उठाना चाहिए था,
कानून सबके लिए है,बागेश्वर बाबा हो या फिर आम आदमी
चिराग पासवान ने बाबा बागेश्वर पर किए गए बिहार सरकार के द्वारा फाइल के बारे में कहा कि कानून सबके लिए एक है, चाहे वह कोई भी हो अगर गलत करता है तो कानून के दायरे में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए ,इस दौरान चिराग पासवान ने विपक्ष और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली , चिराग ने साफ तौर पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने बिहारियों के सुरक्षा की चिंता कहाँ है, वो तो प्रधानमंत्री बनने की चाहत में दर दर भटक रहे हैं,चिराग पासवान आज अपने लोजपा रामविलास पार्टी के एक जमीनी कार्यकर्ता दीपू तेली के मां के निधन के बाद उनके घर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे, श्रद्धांजलि सभा में लोजपा रामविलास पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
बाईट/-चिराग पासवान(सुप्रीमो लोजपा रामविलास पार्टी)




