कैमूर से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट
कैमूर में बढ़ा अपराधियों का मनोबल, बुजुर्ग के पैर में मारी गोली, अस्पताल में इलाज जारी
– खबर कैमूर से आ रही है जहां एक बुजुर्ग कचहरी कर्मी को अपराधियों ने पैर में गोली मारकर किया घायल , अस्पताल में चल रहा है इलाज अभी बताया जा रहा है खतरे से बाहर
बता दें कि मोहनिया कचहरी से रोज की तरह काम कर के बुजुर्ग कचहरी कर्मी अपने गांव बैरी जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाए एक अज्ञात बदमाश ने पीछे से आकर पैर में गोली मार दी जिससे घायल बुजुर्ग कचहरी कर्मी मौके पर गिर गया और अपराधी वहां से भागने में सफल रहा वही सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ित व्यक्ति को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले आए जहां उसका डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है हालांकि अभी वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है क्योंकि गोली उसके पैर में लगी है वही पीड़ित व्यक्ति की पहचान बैरी गांव निवासी लालधारी सिंह यादव के रूप में हुई है।
वही मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस के एसआई ने बताया कि अभी इनका इलाज चल रहा है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी ।
बाइट – लालधारी यादव ( घायल)
बाइट – डॉक्टर प्रदीप ( मोहनिया अनुमंडल अस्पताल )
बाइट –रवि कुमार एस आई मोहनियां थाना




