मुजफ्फरपुर- सकरा व कुढ़नी के दो बच्चों में एईएस, अबतक 16 मरीज!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार

मुज़फ़्फ़रपुर

सकरा व कुढ़नी के दो बच्चों में गुरुवार को एईएस की पुष्टि हुई है।

इसकी जानकारी एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. गोपाल शंकर साहनी ने दी। कुढ़नी के मनियारी सोनबरसा की तीन वर्षीया मीठी कुमारी को 15 मई को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। हालांकि ठीक होने के बाद 18 मई को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सकरा के सात वर्षीय सुकेश कुमार को भी 15 मई का भर्ती किया था लेकिन अबतक वह ठीक नहीं हुआ है।

वह अभी अस्पताल में ही भर्ती है। दो नये केस मिलने से इस वर्ष जिले में एईएस की संख्या 16 हो गई है। एईएस के अलावा बेतिया में मिला जेई मरीज भी अभी पीकू में भर्ती है।

Join us on:

Leave a Comment