गाली गलौज से मना किया तो दबंग युवक ने माँ बेटी को पीट कर किया अधमरा!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के छौराही में गाली गलौज करने से मना करने पर एक युवक ने मां बेटी की पिटाई बेरहमी से कर दिया है। पिटाई के बाद मां बेटी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। जिसे इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दी गई है। महिला का कसूर सिर्फ इतना ही था कि महिला को पड़ोसी युवक ने गाली दे दिया था जिसका वो विरोध की थी।

मारपीट में घायल हुए महिला कटहरा ओपी क्षेत्र के छौराही गांव निवासी ललित साह की 38 वर्षिय पत्नी प्रेमशीला देवी और उसकी 16 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी बताई गई है। बताया गया है कि महिला के पति कोलकाता में रहकर किसी कंपनी में मजदूरी करता है घटना के दिन वे कोलकाता में ही थे महिला के एक पुत्र है वो भी प्रदेश में रहता है। इधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही घर पहुँचकर घायल पत्नी और पुत्री की इलाज के लिए भर्ती कराया है।

वायरल वीडियो में हमलावर पति पत्नी और बेटी ने मिलकर मां बेटी को ईट से पीटाई की है। महीला के सीने पर बैठकर आरोपी ताबड़तोड़ ईट चलाता दिख रहा है। विडीयो बुधवार की सुबह की बताई गई है

मारपीट के सम्बंध में घायल महिला के पति ललित साह ने गांव के ही राम दास साह,लखन साह समेत चार लोगों के खिलाफ़ कटहरा ओपी में पुलिस से लिखत शिकायत की है।

इस इस संबंध में कटहरा ओपी अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में घायल महिला प्रेम शिला देवी के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मारपीट के वीडियो मैं आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें