ट्रैफिक नियमों का सख़्ती से अनुपालन कराएं अधिकारी – डीएम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया हेलमेट व पॉल्यूशन चेकिंग बढ़ाने हेतु सीट बेल्ट चेक करने का निर्देश

सोमवार जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्न दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर साइनेज एवं हंबल ब्रेकर सहित विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल भभुआ कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग भभुआ एवं एनएचएआई को निदेश दिया गया। बैठक में परिवहन पदाधिकारी को हेलमेट चेकिंग एवं पॉल्यूशन चेकिंग बढ़ाने हेतु सीट बेल्ट चेक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रतिदिन एक घंटा हेलमेट चेकिंग का निर्देश दिया गया। वहीं यातायात नियम के बारे में समय-समय पर स्कूलों में बताने का निर्देश दिया गया। वहीं गुड सैनिटेरियन के लिए सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश दिया।

Join us on:

Leave a Comment