पंकज कुमार जहानाबाद!
जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के करनीबीघा गांव में उस समय मातम छा गया जब बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।उस युवक का नाम गणेश बताया जाता है।, मृतक युवक गांव के वधार में शौच के लिये गया था ,जहाँ बधार में बिजली के 11000 के तार टूट कर गिरा हुआ था जिस के संपर्क में यह युवक आ गया करंट लगने के बाद आसपास के लोग दौड़ कर इसे बिजली के तार से अलग किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब हो कि मृतक युवक के घर में लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे उस घर से मृतक के भाई की बारात निकलना था लेकिन अचानक हुई इस घटना से घर में सन्नाटा पसर गया जहां बज रही थी शहनाई यहां सभी लोगों में मातम छा गया गीत की धुन पर जहां महिलाएं बारात की तैयारी कर रही थी जैसे ही मौत की खबर लगी इस घर की महिलाएं दहाड़ दहाड़ कर रोने लगी इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया सभी लोग इस घटना से काफी दुखी हो गए ।
बाईट मृतक के भाई




