कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिला पदाधिकारी ने नौहट्टा, बनका बहुआरा और धनेछा विद्यालय के बच्चों को किया सम्मानित
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के बच्चों के लिए अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सर्वप्रथम प्रखंड पर दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल,2023 को कराया गया था। जिसमें 11 प्रखंडों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लिए। जिसमें एलिमिनेशन राउंड में हीं 05 प्रखंड के बच्चों की टीम आउट हो गयी।
शेष 06 प्रखंडों के बच्चों ने मुख्य राउंड में भाग लिए। मुख्य राउंड में श्री नेहरू उच्च विद्यालय नौहट्टा, रामपुर प्रथम स्थान पर रहा। रामायण राय उच्च विद्यालय बनका बहुआरा नुआंव द्वितीय स्थान पर रहा। उच्च विद्यालय धनेछा तृतीय स्थान पर रहा। वहीं सोमवार को जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा लिच्छवी भवन भभुआ में चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कैमूर द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्विज प्रतियोगिता से बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। अतः इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय व जिला स्तर पर कराया जायेगा।
- उक्त स्कूल के इन चयनित प्रतिभागी को डीएम ने किय सम्मानित
कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रामपुर प्रखंड के श्री नेहरू उच्च विद्यालय नौहट्टा के शिवम कुमार एवं कृष्ण कुमार, द्वितीय स्थान पर रामायण राय उच्च विद्यालय बनके बहुआरा के सुशील कुमार एवं वरुण कुमार तथा तृतीय स्थान पर उच्च विद्यालय धनेछा के अंकित पाल पिता सुरेंद्र पाल एवं अंकित पाल पिता शिव शंकर पाल को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता साइबर क्राइम से बचाव एवं बैंकिंग के बारे में बच्चों को जानकारी हेतु कराया गया था। इसमें बैंकों के खाताधारकों के साथ होने वाले धोखा घड़ी से कैसे बचाव किया जाए और वित्तीय सहायता के माध्यम से कैसे लोग आगे बढ़े सेविंग अकाउंट का संचालन कैसे करें। इससे लेटेस्ट प्रश्न पूछे गए थे। इस प्रतियोगिता हेतु कुल 6 राउंड में प्रश्न पूछे गए थे, जिन प्रतिभागियों का ज्यादातर अंक आया। उन्हें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित किया गयाइस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर,
जिला शिक्षा पदाधिकारी, कैमूर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन एवं स्थापना उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक के सदस्य एवं बैंकों के अन्य कर्मी मौजूद थे।




